दिष्ट धारा मोटर स्टार्टर ( DC motor starter )
जब कोई मोटर स्थिर अवस्था में होती है तो उसमें कोई Back EMF उत्पन्न नहीं होता है तथा आर्मेचर कम प्रतिरोध वाले परिपथ का कार्य करता है ।
यदि मोटर को मुख्य सप्लाई के साथ सीधा ही जोड़ दिया जाए तो आर्मेचर चालक मुख्य सप्लाई से अधिक धारा ग्रहण करने लगते है जिसके निम्न परिणाम हो सकते है।
(i) Armature Winding का विद्युतरोधन नष्ट हो सकता है ।
(ii) दिकपरिवर्तक (Commutator) पर अधिक स्फुलिंग या चिनगारियाँ ( sparking) उत्पन्न हो जायेंगी ।
(iii) सप्लाई वोल्टता में गिरावट आ सकती है ।
(iv) बहुत अधिक प्रारम्भिक बलघूर्ण (starting torque) उत्पन्न होगा, जिससे मोटर की गति अचानक बहुत अधिक बढ़ जायेगी तथा जिससे मोटर के घूमने वाले भागों को तथा मोटर पर लगे लोड को क्षति पहुँच सकती है ।

















