Showing posts with label ITI NCVT EXAM SOLVED PAPER (HINDI). Show all posts
Showing posts with label ITI NCVT EXAM SOLVED PAPER (HINDI). Show all posts

Jan 20, 2021

Electrician Theory Semester 3rd Solved Paper NCVT Exam February 2016

Wednesday, January 20, 2021 0

Electrician Theory Semester 3rd Solved Paper NCVT Exam February 2016
February 2016 मे आयोजित NCVT Exam (ITI) का इलेक्ट्रिशियन थ्यौरी सेमेस्टर 3rd का solved paper नीचे दिया गया है, इस प्रकार के प्रश्न आगामी ITI की CBT Online Exam मे भी पूछे जाने की प्रबल संभावना है।
 मुझे आशा है की आप इस प्रश्न पत्र का अध्यन कर न केवल आईटीआई की cbt based परीक्षा मे सफलता प्राप्त करोगे अपितु इलेक्ट्रिशियन, वायरमेन ओर इलैक्ट्रिकल से जुड़ी प्रतियोगिता परीक्षा मे भी अछे अंक हासिल कर सफलता प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाओगे ।

इन्ही आशाओ के साथ हम आपके लिए ओर भी solved paper शीघ्र ही लेकर आएंगे आप ऐसे ही निरंतर हमारे इस ब्लॉग पर visit करते रहिए ।

Jan 5, 2021

Electrician Theory Semester 3rd Solved Paper NCVT Exam February 2017

Tuesday, January 05, 2021 0

February 2017 मे आयोजित NCVT Exam (ITI) का इलेक्ट्रिशियन थ्यौरी सेमेस्टर 3rd का solved paper नीचे दिया गया है, इस प्रकार के प्रश्न आगामी ITI की CBT Online Exam मे भी पूछे जाने की प्रबल संभावना है। 

मुझे आशा है की आप इस प्रश्न पत्र का अध्यन कर न केवल आईटीआई की cbt based परीक्षा मे सफलता प्राप्त करोगे अपितु इलेक्ट्रिशियन, वायरमेन ओर इलैक्ट्रिकल से जुड़ी प्रतियोगिता परीक्षा मे भी अछे अंक हासिल कर सफलता प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाओगे ।

इन्ही आशाओ के साथ हम आपके लिए ओर भी solved paper शीघ्र ही लेकर आएंगे आप ऐसे ही निरंतर हमारे इस ब्लॉग पर visit करते रहिए ।

Electrician Theory Semester 3rd Solved Paper NCVT Exam February 2017


Electrician Theory Semester 3rd Solved Paper NCVT Exam February 2017 (1-25)

1. निम्नलिखित में से कौन - सी युक्ति ट्रांजिस्टर (Transistor) परिवार से सम्बन्धित नहीं है ?

(A) IGBT

(B) MOSFET

(C) GTO

(D) BJT

Answer -(C)


2. एक पावर ट्रांजिस्टर है

(A) तीन लेयर, तीन जंक्शन युक्ति

(B) तीन लेयर, दो जंक्शन युक्ति

(C) दो लेयर, एक जंक्शन युक्ति

(D) चार लेयर, तीन जंक्शन युक्ति

Answer -(D)

 

3. एक पावर ट्रांजिस्टर में....... एक नियन्त्रित पैरामीटर होता है ।

(A) VBE

(B) VCE

(C) IB

(D) IC

Answer -(D)

 

4. एक SCR एक…………स्विच के रूप में व्यवहार करता है ।

(A) एक - दिशात्मक (Unidirectional)

(B) द्वि - दिशात्मक (Bidirectional)

(C) यांत्रिक (Mechanical)

(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer -(A)


5. SCR के बने होते हैं ।

(A) जर्मेनियम

(B) सिलिकॉन

(C) कार्बन

(D) इनमें से कोई नहीं

Answer -(B)

 

6. एक SCR का नियंत्रक तत्व (Control element) है

(A) कैथोड

(B) एनोड

(C) एनोड आपूर्ति

(D) गेट

Answer -(D)


7. नीचे दिए संकेत को पहचानिए ।


(A)  SCS

(B) PUT

(C) LASCR

(D) DIAC

Answer -(A)


8. ……..को एक इच्छित (Desired) एनोड - टू - गेट पर टर्न करने के लिए बाहरी रूप से प्रोग्राम (Externally programmed) किया जा सकता है ।

(A) UJT

(B) PUT  

(C) SCR

(D) SCS

Answer -(B)

 

9. एक प्रेरण मोटर में प्रेरित वि.वा.ब. की आवृत्ति होती है

(A) सप्लाई आवृत्ति से अधिक

(B) सप्लाई आवृत्ति से कम

(C) सप्लाई आवृत्ति के बराबर

(D) उपरोक्त में से कोई नही

Answer -(B)

 

10. प्रेरण मोटर में स्कीविंग (Skewing) का लाभ है

(A) जैसे ही चुम्बकीय हमिंग कम हो जाती है तो मोटर बिना किसी रुकावट के चलने लगती है

(B) रोटर दाँतों को स्टेटर दाँतों के नीचे रखने की प्रवृत्ति प्रत्यक्ष चुम्बकीय आकर्षण के कारण कम हो जाती है

(C) मोटर की प्रचालित अवस्था में अधिक एकसमान टॉर्क प्राप्त होता है

(D) उपरोक्त सभी

Answer -(D)


11. फीडर के लिए निम्न में से कौन - सा रिले उपयोग किया जाता है ?

(A) MHO रिले

(B) ट्रांसले रिले (translay relay)

(C) मर्ज प्राइस रिले (merz price relay)

(D) बुकोल्ज़ रिले (Buchholz relay)

Answer -(B)


12. निम्नलिखित में से किस रिले का उपयोग ट्रांसफॉर्मर पर किया जाता है ?

(A) बुकोल्ज रिले

(B) MHO रिले

(C) मर्ज प्राइस रिले

(D) इनमें से कोई नही

Answer -(A)


13. MHO रिले का उपयोग के लिए किया जाता है ।

(A) रेक्टिफायर (Rectifier )

(B) सर्किट ब्रेकर (Circuit Breaker)

(C) ट्रांसमिशन लाइन (Transmission line )

(D) फीडर (Feeder)

Answer -(C)


14. निम्नलिखित में से कौन - सा सर्किट ब्रेकर का भाग नहीं है ?

(A) एक्सप्लोजन पॉट (Explosion pot)

(B) फिक्स्ड और मूविंग सम्पर्क ( Fixed and moving contacts )

(C) कन्जरवेटर (Conservator)

(D) प्रचालन यन्त्रावली (Operating mechanism)

Answer -(C)


15. एक सर्किट ब्रेकर सामान्यतः प्रचालित होता है जब

(A) स्विच ऑन किया जाता है

(B) लाइन की जाँच की जाती है

(C) पावर की आपूर्ति की जाती है

(D) लाइन में खराबी आती है

Answer -(D)

 

16. LED लैम्प का शक्ति गुणक होता है

(A) इकाई

(B) अग्रगामी

(C) पश्चगामी

(D) इनमें से कोई नहीं

Answer -(C)


17. केबिल में इंटर शीथ (Inter sheaths) उपयोग किए जाते हैं

(A) उपयुक्त तनाव वितरण प्रदान करने के लिए

(B) तनाव को न्यूनतम करने के लिए

(C) नमी , धारा और वोल्टेज सर्ज (Voltage Surges) के विरूद्ध सुरक्षा प्रदान करने के लिए

(D) इन्सुलेशन में सुधार करने के लिए

Answer -(A)

 

18. सभी वायुमण्डलीय स्थितियों से केबिल को बचाने के लिए बेडिंग (Bedding) के समान ऑर्मरिंग पर एक लेयर प्रदान की जाती है, यह लेयर कहलाती है

(A) इन्सुलेशन (Insulation)

(B) जूट (Jute) की एक लेयर

(C) सर्विंग (Serving)

(D) शीथ (Sheath)

Answer -(B)


19. आयरन बॉक्स का हैण्डिल का बना होता है ।

(A) बेकेलाइट (Bakelite)

(B) एबोनाइट (Ebonite)

(C) क्रोमियम (Chromium)

(D) (A) और (B) दोनो

Answer -(B)

 

20. एक ट्यूब लाइट की ट्यूब को से भरा जाता है

(A) प्रतिदीप्ति पेस्ट

(B) निम्न दाब अक्रिय गैस

(C) मरकरी

(D) केवल (B) और (C)  

Answer -(D)


21. विद्युत ऊर्जा को ……………….में परिवर्तित किया जा सकता है

(A) प्रकाश ऊर्जा

(B) विद्युत चुम्बकीय ऊर्जा

(C) विद्युत रासायनिक ऊर्जा

(D) ये सभी ।

Answer -(D)


22. निम्नलिखित में से कौन - सा एक ऊर्जा का अपारम्परिक (Non-Conventional) स्रोत नहीं है ?

(A) ज्वारीय शक्ति

(B) भू - तापीय ऊर्जा

(C) नाभिकीय ऊर्जा

(D) पवन शक्ति

Answer -(D)


23. पल्वेराइज्ड (Pulverized) कोयला होता है

(A) राख से मुक्त कोयला

(B) धुआँ रहित कोयला

(C) वह कोयला, जिसे लम्बे समय तक जलाया जाता है ।

(D) छोटे - छोटे टुकड़ों में टूटा हुआ कोयला

Answer -(C)


24. कण्डेन्सर (Condensor) में भाप का दाब होता है

(A) वायुमण्डलीय दाब के समान

(B) वायुमण्डलीय दाब से अधिक

(C) वायुमण्डलीय दाब से हल्का - सा कम

(D) वायुमण्डलीय दाब से अत्यधिक कम

Answer -(D)


25. कोयले को पल्वेराइज्ड (Pulverized) करने के लिए प्रयुक्त उपकरण को कहा जाता है

(A) बॉल मिल (Ball mill)

(B) हॉपर (Hopper)

(C) बर्नर (Burner)

(D) स्टॉकर (Stoker)

Answer -(A)


Electrician Theory Semester 3rd Solved Paper NCVT Exam February 2017 (26-50)

 26. कभी - कभी पम्प हाइड्रो - स्कीम की दक्षता लगभग अधिक हो जाती है 

(A) 10 %

(B) 15 %

(C) 25 %

(D) 65 %

Answer -(D)


27. निम्न में से कौन - सा शक्ति संयन्त्र वातावरणीय प्रदूषण की समस्या से मुक्त होता है

(A) तापीय शक्ति संयन्त्र

(B) नाभिकीय शक्ति संयन्त्र

(C) हाइड्रो - शक्ति संयन्त्र

(D) भू - तापीय ऊर्जा शक्ति संयन्त्र

Answer -(C)


28. निम्नलिखित में से कौन - सी ईंधन सामग्री प्राकृतिक रूप में पाई जाती है ?

(A) U235

(B) Pu 239

(C) Pu241

(D) U233

Answer -(A)


29. एक मोडेरेटर (Moderator) का कार्य है

(A) न्यूट्रॉन्स की गतिज ऊर्जा के भागों को अवशोषित करना

(B) ताप निकालना

(C) कुछ न्यूट्रॉन्स को वापस भेजना

(D) रिएक्टर चालू करना

Answer -(A)

 

30. निम्नलिखित में से किसे एक मोडेरेटर के रूप में उपयोग नहीं किया जाता है ?

(A) पानी

(B) भारी पानी

(C) ग्रेफाइट

(D) बोरोन

Answer -(D)


31. गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र से ऊर्जा से प्राप्त की जाने वाली ऊर्जा है ।

(A) पवन

(B) बायोमास

(C) कोयला

(D) ज्वारीय

Answer -(D)


32. अमेरिका में निम्न में से कौन - सी ट्रांसमिशन वोल्टेज प्रयोग नहीं की जाती है ।

(A) 66 kV

(B) 132 kV

(C) 264 kV

(D) 400kV

Answer -(C)


33. निम्न में से कौन - सी वोल्टेज आमतौर पर उत्पन्न नहीं की जाती है ?

(A) 6.6 kV

(B)  9.9 KV

(C) 11 kV

(D) 13.2 kV

Answer -(B)


34. बूस्टर मूल रूप से होते हैं

(A) प्रेरक (Inductor)

(B) संधारित्र (Capacitor )

(C) ट्रांसफॉर्मर (Transformer)

(D) तुल्यकालिक मोटर (Synchronous motor)

Answer -(C)


35. निम्नलिखित में से कौन - सी वितरण प्रणाली सामान्यतः उपयोग नहीं की जाती है ?

(A) 3 - फेज, 4 - तार प्रणाली

(B) 3 - फेज, 3 - तार प्रणाली

(C) सिंगल - फेज, 3 - तार प्रणाली

(D) सिंगल - फेज, 4 - तार प्रणाली

Answer -(D)


36. उच्च वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनों के लिए चालकों को टॉवर से निलम्बित (suspended) किया जाता है ।

(A) भूमि से अवकाश (Clearance) कम करने के लिए

(B) भूमि में अवकाश की वृद्धि करने के लिए

(C) पवन और बर्फ (Snow) भारों को कम करने के लिए

(D) गर्मी के समय तारों की लम्बाई में विस्तार होने का ध्यान रखने के लिए

Answer -(B)


37. ट्रांसमिशन दक्षता बढ़ती है जब

(A) वोल्टेज और शक्ति गुणक दोनों बढ़ते हैं

(B) वोल्टेज और शक्ति गुणक दोनों घटते हैं

(C) वोल्टेज बढ़ती है, परन्तु शक्ति गुणक घटता है

(D) वोल्टेज घटती है, परन्तु शक्ति गुणक बढ़ता है

Answer -(A)


38. भारत में उत्पन्न की जाने वाली वोल्टेज और आवृत्ति लगभग होते हैं

(A) 11 kV और 60 Hz

(B) 11kv और 50Hz

(C) 220 kV और 60 Hz

(D) 220kV और 50Hz

Answer -(B)


39. किसी चालक का सबसे किफायती क्षेत्र वह होता है जिसमें ट्रांसमिशन लाइन की कुल वार्षिक लागत न्यूनतम होती है । यह कथन निम्न में से किस नियम से सम्बन्धित है ?

(A) लैन्ज का नियम

(B) केल्विन का नियम

(C) फैराडे का नियम

(D) ओम का नियम

Answer -(B)

 

40. निम्न में से कौन - सा ओवरहैड ट्रांसमिशन लाइनों का घटक नहीं है ?

(A) चालक

(B) क्रॉस आर्म

(C) खतरा प्लेट

(D) ट्रांसफॉर्मर

Answer -(D)


41. निम्न में से कौन - सा गुण चालक सामग्री के लिए उपयुक्त नहीं होता

(A) उच्च विद्युत चालकता (High Electrical Conductivity)

(B) उच्च विशिष्ट गुरुत्व (High Specific Gravity)

(C) कम लागत (Low Cost)

(D) उच्च तनन सामर्थ्य (High Tensile Strength)

Answer -(B)


42. उच्च वोल्टेज ट्रांसमिशन स्ट्रेन्डेड (stranded) के लिए चालकों का उपयोग करने का मुख्य कारण है

(A) हैण्डलिंग (handling ) करने में आसानी

(B) निम्न लागत

(C) निम्न प्रतिरोधकता

(D) तनन सामर्थ्य में वृद्धि

Answer -(A)


43. भूमिगत तार के निर्माण के लिए निम्न में से किस सामग्री का उपयोग किया जाता है ?

(A) एल्युमीनियम

(B) गैल्वेनाइज्ड स्टील

(C) ढलवाँ लोहा

(D) स्टेनलेस स्टील

Answer -(A)


44. केबिल में बेडिंग (Bedding) के ऊपर ऑर्मरिंग प्रदान की जाती है । ऑर्मरिंग में निम्न में से किस तार या टेप के एक या दो लेयर होते

(A) गैल्वेनाइज्ड स्टील का तार

(B) ताँबे का पतला तार

(C) एल्युमीनियम का तार

(D) ताँबे और कैडमियम दोनों के बने हुए तार

Answer -(A)


45. 3 फीट फ्लोरोसेन्ट ट्यूब के लिए मानक वाटेज (Wattage) होती है ।

(A) 10 वाट

(B) 40 वाट

(C) 65 वाट

(D) 100 वाट

Answer -(B)


46. ल्यूमेन/वाट इकाई होती है

(A) प्रदीप्ति फ्लक्स की

(B) प्रदीप्ति तीव्रता की

(C) चमकीलेपन की

(D) प्रदीप्ति दक्षता की

Answer -(D)

 

47. एक सर्किट ब्रेकर होता है

(A) शक्ति गुणक (Power factor) सुधारने वाली युक्ति

(B) ट्रांजिएन्ट (Transients ) के प्रभाव को नगण्य करने वाली युक्ति

(C) तरंग को सुधारने वाली युक्ति

(D) एक धारा बाधित युक्ति

Answer -(D)


48. एक सर्किट ब्रेकर में सुरक्षात्मक रिले का कार्य होता है

(A) किसी स्ट्रे वोल्टेज (Stray voltage) तक पहुँचना

(B) जब कोई वैद्युतिक क्रियाशील राशि (Actuating quantity) एक निश्चित पूर्व - निर्धारित मान तक पहुँचती है, तब सम्पर्कों को बन्द करना

(C) सर्किट ब्रेकर के प्रचालन के समय धारा सीमित करना

(D) सर्किट ब्रेकर के प्रचालन में अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करना

Answer -(B)


49. निम्न वोल्टेज सर्किट ब्रेकर की रेटिड वोल्टेज....से कम होती है ।

(A) 220V

(B) 400 V

(C) 1000 V

(D) 10000 V

Answer -(C)


50. SF6 गैस होती है

(A) सल्फर फ्लोराइड (Sulphur Fluoride)

(B) सल्फर डाईफ्लोराइड (Sulphur Difluoride)

(C) सल्फर हेक्साफ्लोरिन (Sulphur Hexafluorine)

(D) सल्फर हेक्साफ्लोराइड (Sulphur Hexafluoride)

Answer -(D)

Jan 2, 2021

Electrician Theory Semester 3rd Solved Paper NCVT Exam February 2018

Saturday, January 02, 2021 0

February 2018 मे आयोजित NCVT Exam (ITI) का इलेक्ट्रिशियन थ्यौरी सेमेस्टर 3rd का solved paper नीचे दिया गया है, इस प्रकार के प्रश्न आगामी ITI की CBT Online Exam मे भी पूछे जाने की प्रबल संभावना है। 

मुझे आशा है की आप इस प्रश्न पत्र का अध्यन कर न केवल आईटीआई की cbt based परीक्षा मे सफलता प्राप्त करोगे अपितु इलेक्ट्रिशियन, वायरमेन ओर इलैक्ट्रिकल से जुड़ी प्रतियोगिता परीक्षा मे भी अछे अंक हासिल कर सफलता प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाओगे ।

इन्ही आशाओ के साथ हम आपके लिए ओर भी solved paper शीघ्र ही लेकर आएंगे आप ऐसे ही निरंतर हमारे इस ब्लॉग पर visit करते रहिए । सभी प्र्श्नो के उत्तर नीचे क्रमशः दिये गए है ।  

Electrician Theory Semester 3rd Solved Paper NCVT Exam February 2018

Electrician Theory Semester 3rd Solved Paper NCVT Exam February 2018 (1-25)

1. रोटरी कंवर्टर आमतौर पर कितने फेज में उपलब्ध होता है ।

(A) सिंगल फेज

(B) तीन फेज

(C) दोनों 'A' और 'B'

(D) बारह फेज

 

2. मर्करी आर्क रेक्टिफायर के एनोड किस धातु के बने होते हैं ।

(A) कार्बन

(B) ग्रेफाइट

(C) दोनों 'A' और 'B'

(D) इनमें से कोई नहीं


3. निम्न मे से किसको हॉट कैथोड रेक्टिफायर के रूप में जाना जाता है ।

(A) कॉपर ऑक्साइड रेक्टिफायर

(B) टंगस्टन बल्ब रेक्टिफायर

(C) मर्करी आर्क रेक्टिफायर

(D) इनमें से कोई नहीं

 

4. मशीन जो ए.सी. को डी.सी. में बदलती है, कहलाती है

(A) कंवर्टर

(B) इंवर्टर

(C) दोनों 'A' और 'B'

(D) इनमें से कोई नहीं


5. एक फुल वेव रेक्टिफायर में रिपल आवृत्ति के बराबर होती है ।

(A) 2x इनपुट आवृत्ति

(B) 3x इनपुट आवृत्ति

(C) दोनों 'A' और 'B'

(D) इनमें से कोई नहीं

 

Sep 7, 2020

Wireman Theory Semester 3rd Solved Paper NCVT Exam. July 2019

Monday, September 07, 2020 0

 

Wireman Theory Semester 3rd Solved Paper NCVT Exam. July 2019

1. जेनर डायोड का उपयोग क्या हैं ?

(A) AC को DC में परिवर्तित करना

(B) DC को AC में परिवर्तित करना

(C) वोल्टेज को नियंत्रित करना

(D) आवृति को नियंत्रित करना

Ans:-(C)

 

2. एक ट्रांजिस्टर का कार्य क्या होगा यदि इसके दोनों जंक्शन विपरीत एकांगी है

(A) एक दोलक के रूप में कार्य करता है

(B) एक एम्पलीफायर के रूप में कार्य करता हैं

(C) एक ओपन स्विच के रूप में कार्य करता है

(D) एक क्लोज्ड स्विच के रूप में कार्य करता है

Ans:-(C)

 

3 . एक बार DC गेट वोल्टेज के साथ लैच करने के पश्चात SCR का व्यवहार कैसा होता

(A) SCR में कोई करंट प्रवाह नहीं है

(B) अधिक करंट की वजह से SCR जल जाता है

(C) गेट SCR में करंट का नियंत्रण को खो देगा

(D) SCR गेट कंट्रोल के साथ सामान्य कार्य करेगा

Ans:-(C)

 

4. सर्किट में RE पोटेंशियोमीटर का कार्य क्या है ?

wireman theory solved paper

(A) SCR के पार पीक वोल्टेज को रोकता है

(B) UJT की दोनों बेस वोल्टेज को नियंत्रित करता है

(C) ट्रिगरिंग पल्स की विविध आवृति

(D) SCR के ओवरलोड करंट से सुरक्षित रखता है

Ans:-(C)

 

5. NE कोड के अनुसार फेन सब सर्किट और लाइटनिंग के लिए अधिकतम उचित लोड क्या है ?

(A) 800 W

(B) 1000 W

(C) 1500 W

(D) 3000 W

Ans:-(A)

Sep 4, 2020

Electrician Theory Semester 4th Solved Paper NCVT Exam July 2019

Friday, September 04, 2020 0

electrician theory solved paper

1. कंट्रोल पैनल वायरिंग में उपयोग की जाने वाले उपसहायक का नाम क्या है ?

Electrician Theory Semester 4th Solved Paper


(A) लग्स 

(B) थिम्बल  

(C) क्रोमेट

(D) टर्मिनल कनेक्टर

Ans:- (C)

 

2. कौन सा उपकरण एक वस्तु के मशीन भाग की गति के द्वारा एक एक्चुएटर के साथ संचालन करता है ? 

(A) कांट्रेक्टर

(B) लिमिट स्विच 

(C) पुश बटन स्विच 

(D) मिनिएचर सर्किट ब्रेकर

Ans:- (B)


3. कंट्रोल पैनल वायरिंग में उपयोग किए जाने वाले DIN- रेल का उद्देश्य क्या है ? 

(A) यह विद्युत वायरिंग के लिए एक पथ प्रदान करता है 

(B) उच्च पॉवर सर्किट सहायकों को स्थापित करें 

(C) दो बार जांचे गए टर्मिनल कनेक्टर को लगाएं 

(D) बिना स्क्रू के नियंत्रण सहायकों को लगाएं

Ans:- (D)


4. कौन सा उपकरण अनुक्रमिक नियंत्रण प्रणाली में संचालनों को नियंत्रित करती है ? 

(A) टाइमर

(B) रिले 

(C) कांट्रेक्टर 

(D) कंट्रोल ट्रांसफार्मर

Ans:- (C)


5. कौन सा DC लोड कांट्रेक्टर के DC4 मानक इयूटी साइकिल के द्वारा दर्शाया जाता है ? 

(A) मोटर लोड को छोडकर प्रतिरोधक लोड 

(B) शंट मोटर का शुरू और बंद होना 

(C) सीरीज मोटर का शुरू और बंद होना 

(D) चार्ज और ब्रेकिंग के साथ शुरू और बंद होना

Ans:- (A)

Aug 8, 2020

Electrician Theory Semester-3rd Solved Paper NCVT Exams July 2019

Saturday, August 08, 2020 0

July 2019 मे आयोजित NCVT Exam (ITI) का इलेक्ट्रिशियन थ्यौरी सेमेस्टर 3rd का solved paper नीचे दिया गया है, इस प्रकार के प्रश्न आगामी ITI की CBT Online Exam मे भी पूछे जाने की प्रबल संभावना है। 

मुझे आशा है की आप इस प्रश्न पत्र का अध्यन कर न केवल आईटीआई की cbt based परीक्षा मे सफलता प्राप्त करोगे अपितु इलेक्ट्रिशियन, वायरमेन ओर इलैक्ट्रिकल से जुड़ी प्रतियोगिता परीक्षा मे भी अछे अंक हासिल कर सफलता प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाओगे ।

इन्ही आशाओ के साथ हम आपके लिए ओर भी solved paper शीघ्र ही लेकर आएंगे आप ऐसे ही निरंतर हमारे इस ब्लॉग पर visit करते रहिए ।

Electrician Theory Semester-3rd Solved Paper NCVT Exams July 2019


1. 3 फेज इंडक्शन मोटर में समकालिक गति (Synchronous Speed) कौन सी गति को कहा जाता है ?
(A) बिना भार के साथ वाली गति
(B) पूर्ण भार के साथ वाली गति
(C) घूर्णी आवर्ती वाली चुम्बकीय क्षेत्र की गति
(D) स्टेटर और रोटर के बीच की सम्बंधित गति
Ans:-(C)


2. 3 फेज स्क्वायरल केज इंडक्शन मोटर (3 Phase Squirrel Cage Induction Motor) की स्लिप की गति ( Nslip ) की गणना करने के लिए क्या फार्मूला है ?
(A) Nslip = Ns – Nr
(B) Nslip = (Ns - Nr)/Nr
(C) Nslip =Nr - Ns
(D) Nslip =Ns - Nr/Ns
Ans:-(A)


3. दिए गए स्टार्टर चिन्ह का क्या नाम है ?
auto transformer starter

(A) DOL स्टार्टर
(B) ऑटो ट्रांसफार्मर स्टार्टर
(C) आटोमेटिक स्टार / डेल्टा स्टार्टर
(D) सेमी आटोमेटिक स्टार / डेल्टा स्टार्टर
Ans:-(B)


4. एक 7.5 HP स्क्वायरलन केज मोटर का टार्क न्यूटन मीटर में ज्ञात करें यदि यह 1440 rpm पर घूर्णन कर रही है ?
(A) 21.63 Nm
(B) 24.4 Nm
(C) 33.05 Nm
(D) 36.6 Nm
Ans:-(D)


5. दिए गए चित्र में रोटरी स्विच का किस प्रकार का हैंडल डिज़ाइन सचित्र किया गया है ?
coin select switch
(A) नॉब
(B) लीवर
(C) कॉइन स्लॉट
(D) की ऑपरेशन
Ans:-(C)


6. 3 फेज स्लिप रिंग इंडक्शन मोटर को प्रारंभ करने  के लिए उपयोग किये गए रोटर रेजिस्टेंस का क्या उद्देश्य है ?
(A) रोटर के वोल्टेज को कम करना
(B) रोटर के करंट को कम करना
(C) टार्क को बढ़ाना
(D) ऊर्जा की हानि को कम करना
Ans:-(C)


7. 3 फेज मोटर स्टार्टर के साथ निरंतर सिंगल फेज पूर्वनिवारण ट्रिप्स का क्या कारण है ?
(A) गलत फ्यूज रेटिंग
(B) रेखा के असंतुलित वोल्टेज
(C) OLR की गलत सेटिंग
(D) अनुपयुक्त फेज अनुक्रम
Ans:-(C)


8. गति नियंत्रण का कौन सा तरीका केवल 3 फेज स्लिप रिंग इंडक्शन मोटर के लिए लागू होता है ?
(A) कास्केड ऑपरेशन पद्धति
(B) रोटर रियोस्टेट गति नियंत्रण पद्धति
(C) लागू की गयी आवृति को बदलने की पद्धति
(D) स्टेटर पोल की संख्या बदलने की पद्धति
Ans:-(B)


9. चित्र में किस प्रकार की सिंगल फेज मोटर दर्शायी गयी है ?
capacitor start capacitor run motor

(A) यूनिवर्सल मोटर
(B) स्थायी कैपासिटर मोटर
(C) कैपासिटर स्टार्ट इंडक्शन रन मोटर
(D) कैपासिटर स्टार्ट कैपासिटर रन मोटर
Ans:-(D)


10. शेडेड पोल मोटर का उपयोग कहाँ होता है ?
(A) हेयर ड्रायर में
(B) सीलिंग फैन में
(C) वेट ग्राइंडर में
(D) वाशिंग मशीन में
Ans:-(A)


11. हार्ड डिस्क ड्राइव के लिए किस प्रकार की सिंगल फेज मोटर का उपयोग किया जाता है ?
(A) स्टेपर मोटर
(B) रिपलशन मोटर
(C) हिसटेरिसिस मोटर
(D) रिलकटेंस मोटर
Ans:-(A)


12. कैपासिटर स्टार्ट कैपासिटर रन इंडक्शन मोटर में उपयोग में लाये जाने वाले सेन्ट्रीफ्यूगल स्विच का क्या कार्य है ?
(A) 75 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक पहुँचने के बाद परिचालन वाइंडिंग को बंद करना
(B) 75 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक पहुँचने के बाद आरंभिक वाइंडिंग को बंद करना
(C) 75 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक पहुँचने के बाद आरंभिक कैपासिटर को बंद करना
(D) 75 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक पहुँचने के बाद आरंभिक वाइंडिंग और परिचालन वाइंडिंग को बंद करना
Ans:-(C)


13. कौन से प्रकार की सिंगल फेज मोटर का किसी और प्रकार के सिंगल फेज मोटर से बहुत उच्च प्रारंभिक टार्क होता है ?
(A) यूनिवर्सल मोटर
(B) रिलकटेंस मोटर
(C) रिपलशन स्टार्ट इंडक्शन रन मोटर
(D) कैपसिटर स्टार्ट इंडक्शन रन मोटर
Ans:-(A)


14. यूनिवर्सल मोटर के गति नियंत्रण की सेन्ट्रीफ्यूगल स्विच पद्धति में रेडियो हस्तक्षेप का कैसे उन्मूलन किया जा सकता है ?
(A) कैपसिटर को सेन्ट्रीफ्यूगल स्विच के आर पार जोड़ कर
(B) कैपसिटर को सेन्ट्रीफ्यूगल स्विच के साथ श्रेणी में जोड़ कर
(C) आर्मेचर के साथ क्षतिपूर्ति वाइंडिंग को जोड़ कर
(D) इंडक्टर को सेन्ट्रीफ्यूगल स्विच के साथ श्रेणी में जोड़ कर
Ans:-(A)


15. एक अल्टरनेटर जो 6 पोल्स के साथ 1000 rpm पर चलता है की संभरण आवृति क्या होगी ?
(A) 25 Hz
(B) 40 Hz
(C) 50 Hz
(D) 60 Hz
Ans:-(C)


16. rps में 2 पोल 50Hz वाले अल्टरनेटर की गति की गणना करें ?
(A) 50 rps
(B) 100 rps
(C) 1500 rps
(D) 3000 reps
Ans:-(A)


17. घूर्णी आवर्ती प्रकार के अल्टरनेटर का क्या लाभ है ?
(A) क्षेत्र में कमी का आसानी से पता लगाता है
(B) अल्टरनेटर के साथ भार को आसानी से जोड़ा जा सकता है
(C) ऊष्मा को चाल के दौरान आसानी से मिटाया जा सकता है
(D) फेज की संख्या का ध्यान किये बिना केवल 2 स्लिप रिंग्स की आवश्यकता होती है
Ans:-(D)


18. अल्टरनेटर में फील्ड एक्साईटेशन करंट को बढ़ाने का क्या प्रभाव पड़ता है ?
(A) विचुम्बकन से बचाता है
(B) prime over speed reduces
(C) वोल्टेज रेगुलेशन कम करता है
(D) अल्टरनेटर पर अतिरेक भार होता है
Ans:-(A)


19. समकालिक मोटर (Synchronous Motor) को मुख्यतः कहाँ उपयोग में लाया जाता है ?
(A) एलीवेटर में
(B) पेपर रोलिंग मिल में
(C) AC से DC कनवर्टर में
(D) पॉवर फैक्टर संशोधन उपकरण में
Ans:-(D)


20. वाइंडिंग में उपयोग की गयी कौन सी रोधक वस्तु अधिक नॉन हाइग्रोस्कोपिक होती है और अच्छा विदयुतीय बल रखती है
(A) एम्पायर क्लॉथ
(B) ट्रिपलेक्स पेपर
(C) मिल्लिनेक्स पेपर
(D) लेदरोइड पेपर
Ans:-(C)


21. दी गयी वाइंडिंग का क्या नाम है ?

(A) स्क्यू वाइंडिंग
(B) स्कीन वाइंडिंग
(C) इन्वो ल्यूट वाइंडिंग
(D) डायमंड कोइल वाइंडिंग
Ans:-(B)


22. मोटर जनरेटर सेट का क्या लाभ है ?
(A) ध्वनिरहित
(B) उच्च कार्यक्षमता
(C) निम्न रखरखाव की आवश्यकता
(D) DC आउटपुट वोल्टेज को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है
Ans:-(D)


23. रोटरी कनवर्टर के चिन्हित भाग x का क्या कार्य है ?
ac to dc converter

(A) AC को DC में बदलता है
(B) वोल्टेज ड्रॉप को कम करता है
(C) बिना ध्वनि के कार्य करने में मदद करता है
(D) सौंपे हुए करंट का संकलन करता है
Ans:-(A)


24 . वाइंडिंग मशीन के चिन्हित भाग X का नाम बताएं
maindriel

(A) मैनड्रिल
(B) वायर फ़ीड
(C) वायर गाइड
(D) स्पूल कैरिएर
Ans:-(A)


25. 6 पोल स्टार्टर मोटर की विद्युत् डिग्री क्या है ?
(A) 360°
(B) 720°
(C) 108°
(D) 144°
Ans:-(C)


26. कौन से प्रकार की आरमेचर वाइंडिंग दर्शाई गयी है ?
armature winding

(A) ट्रिपलेक्स वेव वाइंडिंग
(B) डुप्लेक्स वेव वाइंडिंग
(C) प्रगतिशील लैप वाइंडिंग
(D) अवनति लैप वाइंडिंग
Ans:-(C)


27 . अवनति लैप वाइंडिंग के लिए औसत पिच ( YA) की गणना करें यदि
आरमेचर कंडक्टर की संख्या = 14
स्लॉट्स की संख्या = 7
पोल्स की संख्या = 2
(A) 4
(B) 6
(C) 8
(D) 14
Ans:-(B)


28. रिवाउंड के बाद आरमेचर के लिए दर्शाए गए टेस्ट का क्या प्रकार है ?
armature testing

(A) ओपन कोइल टेस्ट
(B) शोरटेड कोइल टेस्ट
(C) वोल्टेज ड्रॉप टेस्ट
(D) ग्राउंडेड को इल टेस्ट
Ans:-(B)


29. नए रिवाउंड किये गए आरमेचर को वारनिशिंग से पहले गर्म क्यों किया जाता है ?
(A) नमी को इस से बाहर निकालने के लिए
(B) वारनिश को शीघ्र सुखाने के लिए
(C) वारनिश को आसानी से अन्दर घुसाने के लिए
(D) वारनिशिंग के एक समान विस्तार के लिए
Ans:-(A)


30. 3 फेज मोटर वाइंडिंग का क्या नाम होगा यदि कोइल की पिच पोल की पिच से कम है
(A) पूर्ण पिच की वाइंडिंग
(B) सम्पूर्ण कोइल वाइंडिंग
(C) लम्बे तार की वाइंडिंग
(D) छोटे तार की वाइंडिंग
Ans:-(D)


31. 3 फेज मोटर जिसके 2 पोल हैं, 24 स्लॉट्स हैं, 12 कॉइल्स हैं के पोल्स के प्रति जोड़े के प्रति फेज की कोइल्स की संख्या की गणना करें
(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) 4
Ans:-(D)


32. 3 फेज कोन्सन्ट्रिक वाइंडिंग का कौन सा अवगुण है ?
(A) अधिक स्थान की आवश्यकता
(B) एक स्टेप्ड फॉर्मर की आवश्यकता
(C) कोइल को एक समान आकार में लाने के लिए अधिक कठिन
(D) अंतिम जोड़ बनाना आसान नहीं है
Ans:-(B)


33. 3 फेज मोटर वाइंडिंग के लिए उपयोग किये गए रूपरेखा का नाम क्या है ?
3 phase motor winding

(A) रिंग डायग्राम
(B) डेवलपमेंट डायग्राम
(C) कोइल कनेक्शन डायग्राम
(D) एंड कनेक्शन डाय ग्राम
Ans:-(A)


34. 3 फेज, 36 स्लॉट्स, 12 कोइल्स, 4 पोल वाले स्टेटर वाइंडिंग के लिए स्लॉट्स के निबंधन में फेज विस्थापन का गणना करें
(A) 3 स्लॉट्स
(B) 4 स्लॉट्स
(C) 6 स्लॉट्स
(D) 8 स्लॉट्स
Ans:-(C)


35. कौन से प्रकार की AC मोटर वाइंडिंग में कोइल/पोल/फेज की संख्या भिन्न स्लॉट्स में व्यवस्थित किये गए AC मोटर वाइंडिंग के कोइल/पोल/फेज की संख्या से अधिक होती है ?
(A) बास्केट वाइंडिंग
(B) कोन्सन्ट्रिक वाइंडिंग
(C) डिस्ट्रीब्यूटेड वाइंडिंग
(D) कंसन्ट्रेटेड विन्डिंग
Ans:-(C)


36. हैकसॉ ब्लेड के द्वारा इंटरनल ग्रोव्लेर टेस्टिंग के दौरान, 3 फेज मोटर स्टेटर वाइंडिंग में शोरटेड कोइल दोष को क्या दर्शाता है ?
(A) हैकसॉ ब्लेड का अधिक गरम होना
(B) हैकसॉ ब्लेड की तीव्र कम्पन
(C) हैकसॉ ब्लेड स्लॉट्स के विरुद्ध प्रतिरोध करता है
(D) स्लॉट पर वाइंडिंग टर्न द्वारा आकर्षित होती हैं
Ans:-(B)


37. नीचे दिए गए चित्र में विन्डिंग की कौन सी टेस्टिंग दर्शाई गयी है ?
winding testing

(A) पोलारिटी टेस्ट
(B) रेजिस्टेंस टेस्ट
(C) शोर्ट सर्किट टेस्ट
(D) वोल्टेज ड्रॉप टेस्ट
Ans:-(B)


38. लुमिनस एफिशिएंसी का मात्रक क्या है ?
(A) लक्स
(B) कैन्डेला
(C) लुमेन
(D) लु में स/वाट
Ans:-(D)


39. टंगस्टन फिलामेंट लैंप में चिन्हित भाग 'x' का नाम बताएं
carbon filament lamp

(A) फ्यूज
(B) स्पाइडर
(C) ग्लास स्टेम
(D) तारों में लेड
Ans:-(A)


40. सीरीज लैंप के सर्किट में फ्लैशर का क्या कार्य है ?
(A) टिमटिमाता हुआ प्रकाश देता है
(B) दूसरे लैंप के लिए स्विच की तरह कार्य करता है
(C) बल्ब को निरंतर फ्यूज होने से बचाता है
(D) फ्यूज के लिए वोल्टेज ड्रॉप की क्षतिपूर्ति करता है
Ans:-(B)


41. हाई प्रेशर सोडियम वेपर लैंप ( HPSV ) का कौन सा भाग प्रारंभ में इग्निशन वोल्टेज प्रदान करता है और करंट को सीमित करता है ?
(A) आर्क ट्यूब
(B) कैपासिटर
(C) कोइल्ड इलेक्ट्रोड
(D) लीक ट्रांसफार्मर
Ans:-(D)


42. ट्यूब लैंप की टिमटिमाहट का क्या कारण है ?
(A) खराब ब्लास्ट
(B) गलत कनेक्शन
(C) ख़राब स्टार्टर होल्डर
(D) ट्यूब पिन का ढीला संपर्क
Ans:-(D)


43. हरे रंग के LED लैंप का प्रगतिशील वोल्टेज ड्रॉप क्या होता है ?
(A) 2.2 V
(B) 2.1 V
(C) 2.0 V
(D) 1.8 V
Ans:-(A)


44. DC सप्लाई सिस्टम के लिए नकारात्मक लेड का रंग क्या होता है ?
(A) लाल
(B) नीला
(C) काला
(D) हरा
Ans:-(B)


45. नीचे दिए गए सर्किट ब्रेकर का क्या नाम है ?
air blast circuit breaker

(A) आयल सर्किट ब्रेकर
(B) एयर ब्लास्ट सर्किट ब्रेकर
(C) एयर ब्रेक सर्किट ब्रेकर
(D) मिनीएचर सर्किट ब्रेकर
Ans:-(B)


46. IE नियम 1956 के अनुसार उच्च (या) अतिरिक्त उच्च वोल्टेज के लिए सप्लाई के प्रारंभ में उचित घोषित वोल्टेज क्या होता है ?
(A) 3 प्रतिशत से अधिक अंतर नहीं होना चाहिए
(B) 5 प्रतिशत से अधिक अंतर नहीं होना चाहिए
(C) 12.5 प्रतिशत से अधिक अंतर नहीं होना चाहिए
(D) 13.5 प्रतिशत से अधिक अंतर नहीं होना चाहिए
Ans:-(C)


47. XLPE केबल का क्या लाभ है ?
(A) परिवहन के लिए आसानी
(B) अधिक तनन बल
(C) नमी मुक्त और लचीला
(D) जल और जंग रोधक
Ans:-(D)


48. कौन से प्रकार के रिले का संचालन AC (या) DC आपूर्ति से किया जा सकता है ?
(A) फेरींद रिले
(B) इम्पल्स रिले
(C) ड्राई रीड रिले
(D) लैचिंग रिले
Ans:-(B)


49. वायरिंग के रखरखाव का आवश्यक लाभ क्या है ?
(A) भार की क्षमता को बढ़ाना
(B) हमेशा स्थिर वोल्टेज रखना
(C) भविष्य की योजना के लिए आसान अनुमान लगाना
(D) हमेशा असुविधा से मुक्त संचालन सुनिश्चित करना
Ans:-(D)


50. कौन से विद्युत् संस्थापन को 2 वर्षों में एक बार रखरखाव की आवश्यकता होती है ?
(A) लाइट फिटिंग संस्थापन
(B) निवासस्थान इमारत की वायरिंग
(C) बहु तल इमारत की वायरिंग
(D) गैर आवासीय इमारत की वायरिंग
Ans:-(D)



Jun 1, 2020

Electrician Theory Solved Paper ||Paper 1st||Q.No.-26-50|| Semester-2nd|| NCVT Exam. July-2019||

Monday, June 01, 2020

इस पोस्ट में ITI Electrician Trade का NCVT परीक्षा जुलाई 2019 का सेमेस्टर 2nd का पेपर 1st हल किया हुआ इस प्रश्न पत्र में कुल 50 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाते है यहाँ पर केवल 26 से 50 तक के प्रश्न हल किये हुए है शेष प्र्शन 01 से 25 तक पिछले  पार्ट में हल किये हुए है जिन्हे आप निचे दिए गए लिंक पर क्लीक कर रीड कर सकते है 

26. इलेक्ट्रोप्लेटिंग (Electroplating) प्रक्रिया में किस प्रकार के DC जनरेटर (DC Generator) का प्रयोग किया जाता है ?
(A) शंट जनरेटर (Shunt Generator)
(B) सीरीज जनरेटर (Series Generator)
(C) अन्तरीय कंपाउंड जनरेटर
(D) संचयी कंपाउंड जनरेटर
उत्तर- (A)

27. नीचे दिए गए DC जनरेटर के भाग का नाम बताएं
(A) साइड एंड प्लेट
(B) पोल शू लेमिनेशन
(C) कोम्म्य्युटेटर सेगमेंट
(D) आर्मेचर कोर लेमीनेशन
उत्तर- (D)


28. DC मोटर में सूचालक के घूर्णन की दिशा को ज्ञात करने के लिए कौन सा नियम लगाया जाता है ?
(A) कॉर्क स्क्रू रूल (Cork Screw Rule)
(B) राईट हैण्ड ग्रिप रूल (Right Hand Grip Rule)
C) फ्लेमिंग लेफ्ट हैण्ड रुल (Fleming left Hand Rule)
(D) फ्लेमिंग राईट हैण्ड रूल (Fleming Right Hand Rule)
उत्तर- (C)

29. DC जनरेटर में कोमपेंसटिंग वाइंडिंग का क्या उद्देश्य है ?
(A) रफ़ रूपांतरण को कम करने के लिए
(B) स्थिर उत्पादित वोल्टेज को बनाए रखना
(C) क्षति से होने वाले प्रभावों को नगण्य करना
(D) फील्ड कोइल के उत्तेजित करंट को कम करना
उत्तर- (C)

30. यदि DC जनरेटर में मुख्य फील्ड फ्लक्स विरूपित हो जाता है तो प्रवृत emf पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?
(A)  प्रवृत emf बढ़ेगी
(B)  प्रवृत emf घटेगी
(C)  प्रवृत emf में कोई बदलाव नहीं होगा •
(D)  प्रवृत emf शून्य हो जाएगी
उत्तर- (B)