Showing posts with label ITI Admission. Show all posts
Showing posts with label ITI Admission. Show all posts

Aug 12, 2026

Rajasthan ITI 2nd Round Merit List 2026

Wednesday, August 12, 2026 0

Rajasthan ITI 2nd Round Merit List 2026 जारी, चेक करें कॉलेज और ट्रेड अलॉटमेंट

Rajasthan ITI 2nd Round Merit List 2026: राजस्थान ITI एडमिशन 2026 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान ITI की 2nd Round College Allotment Merit List 2026 जारी कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों को पहले राउंड में कॉलेज या ट्रेड का आवंटन नहीं मिला था, वे अब अपना नया अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Rajasthan ITI 2nd Round Merit List 2026

अभ्यर्थी राजस्थान ITI प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अपना दूसरे राउंड का कॉलेज अलॉटमेंट, ट्रेड एवं प्रवेश से जुड़ी जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके देख सकते हैं।

राजस्थान ITI 2nd Round Merit List 2026 कब जारी हुई?

राजस्थान ITI Admission 2026 के तहत दूसरे राउंड की कॉलेज अलॉटमेंट मेरिट लिस्ट 12 अगस्त 2026 को जारी की गई है। अब अभ्यर्थी अपने आवेदन विवरण के माध्यम से यह पता कर सकते हैं कि उन्हें दूसरे राउंड में कौन-सा ITI कॉलेज और कौन-सा ट्रेड आवंटित हुआ है।

दूसरे राउंड में अलॉटमेंट मिलने के बाद अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर आगे की प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

किन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है 2nd Round Allotment?

दूसरे राउंड की मेरिट/अलॉटमेंट सूची विशेष रूप से उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जिन्होंने:

  • राजस्थान ITI Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।

  • पहले राउंड में सीट प्राप्त नहीं की थी।

  • पहले राउंड में मिली सीट से बेहतर विकल्प के लिए Upward Movement किया था।

  • निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कॉलेज/ट्रेड के विकल्प भरे थे।

Rajasthan ITI 2nd Round Allotment में क्या-क्या देखें?

मेरिट लिस्ट या अलॉटमेंट स्टेटस देखने के बाद अभ्यर्थी निम्न जानकारी जरूर जांच लें:

1. आवंटित ITI कॉलेज का नाम
2. आवंटित ट्रेड का नाम
3. सीट/कैटेगरी से संबंधित जानकारी
4. रिपोर्टिंग अथवा प्रवेश की अंतिम तिथि 
5. दस्तावेज सत्यापन से संबंधित निर्देश
6. फीस जमा करने की प्रक्रिया

यदि किसी अभ्यर्थी को दूसरे राउंड में सीट आवंटित हुई है, तो उसे अलॉटमेंट लेटर में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।

पहले राउंड के बाद दूसरे राउंड में क्या बदला?

राजस्थान ITI की प्रवेश प्रक्रिया में सीटों की उपलब्धता, अभ्यर्थियों के विकल्प और Upward Movement के आधार पर दूसरे राउंड में कॉलेज या ट्रेड का आवंटन बदल सकता है। इसलिए जिन अभ्यर्थियों ने Upward Movement का विकल्प चुना था, उन्हें अपना नया अलॉटमेंट स्टेटस जरूर देखना चाहिए।

यदि दूसरे राउंड में पहले से बेहतर विकल्प का कॉलेज या ट्रेड मिल गया है, तो अभ्यर्थी को विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

जरूरी दस्तावेज तैयार रखें

कॉलेज अलॉटमेंट मिलने के बाद प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए सभी अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेज और उनकी आवश्यक प्रतियां पहले से तैयार रखें।

आवश्यक दस्तावेजों में सामान्यतः शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), मूल निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो तथा आवेदन/अलॉटमेंट से संबंधित दस्तावेज शामिल हो सकते हैं। अंतिम रूप से वही दस्तावेज मान्य होंगे जो विभाग द्वारा जारी निर्देशों में बताए गए हैं।

अगर 2nd Round में सीट नहीं मिली तो क्या करें?

यदि किसी अभ्यर्थी को दूसरे राउंड में भी सीट आवंटित नहीं हुई है, तो उसे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आगे की प्रवेश प्रक्रिया में विभाग द्वारा जारी होने वाली अगली सूची, रिक्त सीटों और अन्य प्रवेश अवसरों से संबंधित अपडेट पर नजर रखें।

अभ्यर्थी समय-समय पर राजस्थान ITI के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध नोटिस जरूर चेक करते रहें।

Rajasthan ITI 2nd Round Merit List 2026 – 

राजस्थान ITI 2nd Round Merit List/College Allotment 2026 चेक करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक का उपयोग कर सकते हैं।

👉 2nd Round College Allotment – यहां चेक करें

निष्कर्ष

राजस्थान ITI Admission 2026 में 2nd Round College Allotment Merit List जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों को अपने अलॉटमेंट स्टेटस की जांच करनी चाहिए। कॉलेज और ट्रेड आवंटित होने के बाद निर्धारित समय सीमा 13 अगस्त और 14 अगस्त में प्रवेश संबंधी प्रक्रिया पूरी करना बेहद जरूरी है। किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए अभ्यर्थी केवल विभाग द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशों को ही अंतिम मानें।

Aug 10, 2026

Rajasthan ITI Admission Upward Movement

Monday, August 10, 2026 0

 राजस्थान ITI Admission 2026: 

ITI (इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) में एडमिशन के दौरान, "Upward Movement" एक ऑनलाइन ऑप्शन है। अगर आपको अपनी कम प्राथमिकता वाली पसंद की सीट मिल गई है, तो यह ऑप्शन आपको बेहतर कॉलेज या ट्रेड चुनने की कोशिश करने का मौका देता है। अगर अगले राउंड में आपकी ज़्यादा पसंद वाली सीट खाली होती है, तो आपकी सीट अपने-आप बदल जाती है।

ITI Admission Upward Movement

अपवर्ड मूवमेंट कैसे काम करता है? 

बेहतर विकल्प: आप अपनी एप्लीकेशन Option  में मौजूद किसी पसंदीदा कॉलेज या ट्रेड में ऊपर जा सकते हैं। 

ऑटोमैटिक शिफ्ट: 

अगर आपको बेहतर विकल्प मिलता है, तो आपकी पुरानी सीट कैंसिल हो जाती है और किसी और को मिल जाती है। 

अगर कोई बदलाव नहीं होता: 

अगर कोई बेहतर सीट खाली नहीं है, तो आपके पास पहले से मौजूद सीट ही बनी रहती है। 

याद रखने के लिए ज़रूरी नियम: 

सबसे पहले रिपोर्ट करें: आपको सबसे पहले अपने अलॉटेड कॉलेज जाना होगा और डेडलाइन से पहले वेरिफिकेशन या एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अगर आप रिपोर्ट नहीं करते हैं, तो आपकी सीट कैंसिल हो जाएगी। 

ऑनलाइन ऑप्ट-इन करें: 

अपने राज्य के ऑफिशियल ITI एडमिशन पोर्टल पर लॉग इन करें और अपवर्ड मूवमेंट के लिए 'हां' या 'सहमति' (consent) वाला विकल्प चुनें। 

वापस नहीं जा सकते: 

एक बार नया रिज़ल्ट घोषित हो जाने के बाद आप अपवर्ड मूवमेंट को कैंसिल नहीं कर सकते।

प्रथम चरण में प्रवेशित अभ्यर्थी Upward Movement के लिए 11 अगस्त 2026 को शाम 6:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 

Link :- Upward Movement

Aug 5, 2026

Rajasthan ITI Admission 2026 First Round Allotment

Wednesday, August 05, 2026 0

Rajasthan ITI Admission 2026: प्रथम राउंड सीट अलॉटमेंट और मेरिट लिस्ट जारी

राजस्थान ITI एडमिशन 2026-27 के लिए प्रथम राउंड की सीट अलॉटमेंट और मेरिट लिस्ट 5 अगस्त 2026 को जारी कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने राजस्थान ITI प्रवेश के लिए आवेदन किया था, वे अब ऑनलाइन अपना अलॉटमेंट स्टेटस और मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।

अभ्यर्थी आधिकारिक कौशल दर्पण (Kaushal Darpan) पोर्टल पर अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से लॉग इन करके सीट अलॉटमेंट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan ITI Admission 2026 First Round Allotment

राजस्थान ITI सीट अलॉटमेंट लिस्ट कैसे देखें?

राजस्थान ITI 2026 की प्रथम राउंड सीट अलॉटमेंट लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले आधिकारिक कौशल दर्पण (Kaushal Darpan) पोर्टल पर जाएं।
  2. होम पेज पर “Rajasthan ITI Admission 2026-27” से संबंधित विकल्प पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद “Allotment Status” या “Merit List” लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  5. आवश्यक जानकारी भरने के बाद Submit/Login बटन पर क्लिक करें।
  6. स्क्रीन पर आपका सीट अलॉटमेंट रिजल्ट दिखाई देगा।
  7. अलॉटमेंट लेटर या रिजल्ट PDF को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव या प्रिंट कर लें।

सीट अलॉटमेंट के बाद आगे क्या करें?

जिन अभ्यर्थियों को प्रथम राउंड में सीट आवंटित हुई है, उन्हें निर्धारित समय के भीतर संबंधित ITI संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।

रिपोर्टिंग की तिथि: 6 अगस्त से 8 अगस्त 2026 तक

अभ्यर्थियों को अलॉट किए गए ITI संस्थान में निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा:

  • सभी आवश्यक ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स
  • दस्तावेजों की फोटोकॉपी
  • निर्धारित ट्रेनिंग फीस
  • सीट अलॉटमेंट/एडमिशन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज

निर्धारित समय के भीतर रिपोर्टिंग और दस्तावेज सत्यापन पूरा करना आवश्यक है। समय पर रिपोर्ट नहीं करने पर आवंटित सीट से संबंधित प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

राजस्थान ITI 2026 की नियमित कक्षाएं कब शुरू होंगी?

राजस्थान ITI एडमिशन 2026-27 की नियमित कक्षाएं 10 अगस्त 2026 से शुरू होंगी। सभी चयनित अभ्यर्थियों को संस्थान द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार समय पर कक्षाओं में उपस्थित होना चाहिए।

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
प्रथम राउंड सीट अलॉटमेंट एवं मेरिट लिस्ट जारी            5 अगस्त 2026
अलॉट किए गए संस्थान में रिपोर्टिंग                6 अगस्त से 8 अगस्त 2026
नियमित कक्षाएं शुरू                    10 अगस्त 2026

Link :- आवंटन स्थिति ( Allotment Status)

Jul 25, 2026

Rajasthan ITI Admission 2026

Saturday, July 25, 2026 0

 संस्थान स्तर पर प्रवेश (Admission) की प्रक्रिया एवम निर्देश

आवेदक द्वारा भरी गई सूचना प्रशिक्षण अवधि एवं उसके बाद भी उपयोगी होगी, अतः सूचना सावधानी से भरी जावे। इस सूचना को प्रवेश, फीस, छात्रवृति, परीक्षा, अंकतालिका, प्रमाणपत्र इत्यादि समस्त कार्यों में उपयोग लिया जाएगा।राजकीय/प्राइवेट औधोगिकप्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन, आवेदन पत्र एवं विकल्प पत्र राजस्थान सरकार के एकीकृत पोर्टल sso.rajasthan.gov.in अथवा E-mitra Kiosk के माध्यम से ऑनलाइन ही भरे जायेंगे।

  1. Rajasthan ITI Admission 2026
    ऑनलाईन आवेदन, से ई-मित्र पर व्यक्तिशः अथवा पोर्टल के द्वारा निर्धारित प्रवेश आवेदन शुल्क रुपये 100/- (non refundable) सामान्य अभ्यार्थी के लिए तथा रुपये75/- (non refundable)अनुसुचित जाति, अनुसचित जनजाति अभ्यार्थी के लिए, शुल्क जमा करवा कर अभियार्थी द्वारा स्वयं या E-mitra Kiosk द्वारा किया जा सकता है|
  2. बिंदु संख्या 1 में वर्णित शुल्क के अतिरिक्त प्रोसेसिंग फीस रुपये100/- (non refundable)प्रति आवेदन की राशि ऑनलाईन आवेदन के समय जमा करवानी होगी|
  3. अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन करने से पहले प्रवेश विवरणिका एवं उपलब्ध सीटो का अवलोकन अवश्य कर ले जो वेबसाईट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी इस तथ्य को ध्यानपूर्वक नोट करे कि ऑनलाईन आवेदन पत्र में उसके द्वारा सभी प्रविष्टियां सही अंकित की है। किसी भी प्रकार से गलत सूचना भरने अथवा जानबूझ कर गलत तथ्य प्रस्तुत करने की अवस्था में आवेदक की अभ्यर्थिता प्रवेश के किसी भी चरण पर रद्द की जा सकती है, जिसके लिये वह स्वयं जिम्मेवार होगा। डीजीटी,नई दिल्ली के निर्देशानुसार प्रवेश हेतु आवेदन करने वाले अभ्यार्थी के लिए आधार नम्बर, यूनीक मोबाईल नम्बर एवं ई-मेल आईडी होना आवश्यक है। जिन्हें प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ से प्रशिक्षण पूर्ण होने तक क्रियाशील रखना भी आवश्यक है।
  4. आवेदन करने हेतु निम्न दस्तावेज/ प्रतियां तैयार रखेः-
    1. पासपोर्ट साईज फोटो एवं सादा कागज पर सामान्य हस्ताक्षर।
    2. आठवीं/दसवीं की अंकतालिका।
    3. मूल निवास सम्बन्धित दस्तावेज (यदि आठवीं/दसवीं राजस्थान के बाहर से की गई हो)
    4. आरक्षण श्रेणी से सम्बन्धित प्रमाणपत्र।
    5. आधार कार्ड की प्रति|
  5. (*)लगी सभी प्रविष्टियां आवश्यक (Mandatory) है, इनको पूर्ण किये बिना आवेदन पत्र सबमिट नहीं होगा।ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया निम्न बिन्दुओं से स्पष्ट की जा रही है।
  6. प्रथम चरणः पंजीयन प्रक्रिया (Registration Process):-
    1. आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी को अपना पंजीयन करवाना आवश्यक हैं अतः यह प्रक्रिया अत्यन्तमहत्वपूर्ण है। आवेदक द्वारा दी गई सूचना सम्पूर्ण प्रवेश के दौरान काम में ली जाएगी, अतः यह चरण सावधानी से पूर्णकरे।
    2. आवेदक अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, 8वीं/10वीं परीक्षा की अंक तालिका के आधार पर ही भरें।
    3. अपना वही यूनीक मोबाईल नम्बर लिखें जिस पर आप प्रवेश सम्बन्धित सूचनाओं का आदान प्रदान चाहते है। चुकी प्रवेश से सम्बंधित सूचनाओ का SMS इसी मोबाइल नंबर पर भेजा जायेगा|
    4. आवेदक जिस व्यवसाय में प्रवेश लेना चाहता है उन व्यवसायो की न्यूनतम योग्यता का अवलोकन करने के पश्चात जिन व्यवसायों में प्रवेश लेना चाहते है उनकी योग्यता का चयन करे यथा आठवीं/दसवीं के अनुसार|
    5. रजिस्ट्रेशन के उपरांत यही सुचना काम में ली जाएगी तथा बाद में परिवर्तन संभव नहीं होगा अतः यह चरण सावधानी से पूर्णकरे।
  7. TAB - Qualification Details (शैक्षणिक योग्यता)
    1. 8th/10th qualified - स्वयं की शैक्षणिक योग्यता के अनुसार 8 वी अथवा 10 वी के अंक भरने के लिए सिलेक्ट करे तथा fill marks बटन पे क्लिक करे इसके नीचे अंक भरने का बॉक्स मिलेगा।
    2. मार्क शीट के अनुसार रोल नंबर तथा बाकी अंकों का विवरण भरे। यदि maths/science के अंक नहीं है तो खाली छोड़े (maths/science) खाली छोड़ने पर व्यवसाय जिनमे यह विषय जरूरी है ऑप्शन फोरम में दिखाई नहीं देंगे व्यवसाय की न्यूनतम योगियता का विवरण जानने के लिए विवरणिका/prospectus मे देखे या यहाँ क्लिक करे
  8. TAB - Personal Details (व्यक्तिगत विवरण)
    1. Applicant’s name - पंजीयन पेज से प्राप्त होगा, नहीं भरना है।
    2. Father\'s name -पंजीयन पेज से प्राप्त होगा, नहीं भरना है। दसवीं की अंकतालिका के अनुसार भरना है।
    3. Mother\'s name - पंजीयन पेज से प्राप्त होगा, नहीं भरना है। (हिन्दी में प्रविष्टियां आवेदक द्वारा Type करनी होगी। अंग्रेजी में spelling typeकरके space देने पर वह स्वतः ही हिन्दी में परिवर्तित हो जायेगी। नाम व उपनाम के बीच में space रखें।)
    4. जन्मतिथि एवं लिंग की प्रविष्टियां पंजीयन पेज से प्राप्त होगी।
    5. धर्म, राष्ट्रीयता एवं वैवाहिक स्थिति की dropdown menuद्वारा अंकित करें।
    6. Category A- आरक्षण श्रेणी General/OBC/SC/ST की स्थिति dropdown menuद्वारा अंकित करें।
    7. Category B- आरक्षण श्रेणी Ex Serviceman: Ex-S(A)/ Ex-S(B)/ Ex-S(B)/ Ex-S(B)/none की स्थिति dropdown menuद्वारा अंकित करें।
    8. Category C- आरक्षण श्रेणी PH(Physically handicapped) की स्थिति dropdown menuद्वारा अंकित करें।तथा व्यवसाय चयन के लिए विकलांग पुनर्वास केंद्र जयपुर से उपयुक्ता प्रमाण पत्र में अंकित व्यवसायों का चयन करे।
    9. Category D- आरक्षण Widow/Divorcee/None की स्थिति dropdown menuद्वारा अंकित करें।
    10. Domicile of Rajasthan- प्राथमिकता श्रेणी हेतु राजस्थान के मूल निवासी Passed8th and 10th from Rajasthan Domicile of Rajasthan Ward of Rajasthan Govt. Employee or its Undertaking Wards of Central Govt. employee and its Undertaking employee posted in Rajasthan भरे। अन्य राज्य के अभ्यर्थी non resident of Rajasthanभरें।
    11. Are you Tribal Area Resident? -STआरक्षण श्रेणी के अभ्यर्थी यदि TSP Areaसे हैं तो Yesअंकित करें। साथ ही जिले, तहसील एवं गांव का नाम भी भरे।
  9. TAB - Address Details (पत्ते का विवरण)
    1. आवेदक अपने निवास का पूर्ण पता, गांव का नाम, तहसील, जिला, राज्य एवं पिन कोड की प्रविष्टियां पूर्ण करें एवं जानकारी save करें।
  10. TAB - Documents required (दस्तावेज)
    1. Photograph -आवेदक अपनी पासपोर्ट साईज नवीनतम रंगीन फोटो तथा हस्ताक्षर को *.jpg, *.gif, *.pngफाईल फॉर्मेट तथा अधिकतम 50 KBसाईज तक स्कैन कर अपलोड करे।
    2. Signature - आवेदक अपनी पासपोर्ट साईज नवीनतम रंगीन फोटो तथा हस्ताक्षर को *.jpg, *.gif, *.pngफाईल फॉर्मेट तथा अधिकतम 50 KBसाईज तक स्कैन कर अपलोड करे।
    3. Category A/B/C/D/E or Domicile हेतु आवश्यक दस्तावेज *.jpg, *.gif, *.png, *.pdf फाईल फार्मेट में अधिकतम 150 KBसाईज तक स्कैन कर अपलोड करे।
    4. Category B (Ex-Serviceman) के लिये पीपीओ, डिस्चार्ज डायरी, इत्यादि अन्य 3-4 कागज एक साथ एक फाईल में पी.डी.एफ. फार्मेट में अधिकतम 150KB तक अपलोड करें।
    5. सैकण्डरी परीक्षा की अंक तालिका को अपलोड करें। यदि पूरक परीक्षा उत्तीर्ण /अंक सुधार में एक से अधिक अंक तालिकाएं हो तो सभी को अपलोड करें।
  11. TAB - Option form (विकल्प प्रपत्र)
    1. आवेदन में यह अत्यन्त महत्वपूर्ण चरण है, अतः सावधानी पूर्वक भरा जावे। आवेदक सीट आवंटन के लिये अधिक से अधिक ऑप्शन भरे। आवश्यकता होने पर नजदीकी राजकीय आईटीआई से गाईडेन्स भी प्राप्त की जा सकती है।
    2. ऑप्शन फार्म में जिन स्थानों पर अभ्यर्थी प्रवेश लेना चाहता हैं उन स्थानों का वरीयता क्रम (Choice Order) में विवरण भरना होगा। अतः ऑप्शन फार्म भरने के लिये अभ्यर्थी सीट मैट्रिक्स का अध्ययन कर Name of Institute एवं Name of Trade को अलग पेपर पर लिख कर पहले से तैयार रखें।
    3. कॉलम Institute में इच्छित Instituteएवं कॉलम Programमें Tradeका चयन करें।
    4. Add more बटन का उपयोग करके एक से अधिक Choicesभरें।
    5. किसी Option को ऊपर या नीचे करने के लिये sIncrease priority or decrease priorityबटन का उपयोग करें। एक बार में क्रम से ऑप्शन को एक प्रायोरिटी उपर अथवा नीचे किया जा सकेगा। क्रास के निशान से ऑप्शन हटाया (remove) जा सकता है।
    6. सभी Options को प्राथमिकता के अनुसार जमा लेने के बाद ही Save and lockकरें।
  12. TAB – Preview (समीक्षा)
    1. आवेदक द्वारा भरी गई सभी प्रविष्टियां यहां दिखाई देगी। आवेदक इन्हें भलीभांति जांच लेवे। यदि आवेदक किसी प्रविष्टि को बदलना चाहता है तो वह संबंधित Tabमें जाकर उसे बदल सकता है। Form Submit होने के पश्चात आवेदक किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं कर सकता है।
    2. सभी तरह से संतुष्ट होने के बाद आवेदक को Undertaking बटन के चेकबाक्स को क्लिक करना होगा।
    3. इसके पश्चात आवेदक Submit बटन पर क्लिक करे।
  13. आवेदन शुल्क जमा कराने की प्रक्रियाः-
    1. आवेदन पत्र Submit करने के पश्चात आवेदक चालान download करके e-mitra पर अथवा online फीस जमा करवा सकता है| फीस जमा के पश्चात ही आवेदन पत्र को आवंटन की प्रक्रिया में समलित किया जायेगा|
  14. Form download
    1. आवेदन पत्र submit and lock होने के उपरान्त आवेदक इसका प्रिन्ट ले सकता हैं तथा डाउनलोड भी कर सकेगा। अपने यूजरनेम व पासवर्ड की सहायता से वह कभी भी अपने फार्म का प्रिव्यू देख सकेगा एवं प्रिन्ट भी कर सकेगा।
    2. आवेदन पत्र के प्रिंट को भलीभांति जाँच ले कोई नाम, पिता का नाम, लिंग, अंको में संशोधन हो तो निर्धारित तिथि को संशोधन करवा सकते है।
    3. आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी प्रवेश कार्यालय को नहीं भेजी जानी है।
    4. आवेदक एक प्रिन्ट आउट निकाल कर एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखे।
    5. Seat आवंटन के पश्चात् सम्बंदित संस्थान में reporting के समय फॉर्म का प्रिंट आउट प्रस्तुत करे।